वायरल हुआ जवानों का वीडियो, ‘ढल गया दिन हो गई शाम’ गाने पर किया परेड

वायरल हुआ जवानों का वीडियो, ‘ढल गया दिन हो गई शाम’ गाने पर किया परेड
इंटरनेट पर जवानों के परेड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। परेड का ये नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

ट्रेंडिंग डेस्क. नागालैंड के जवानों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जवान एक्टर जितेंद्र की पिल्म के गाने पर परेड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाना है ‘ढल गया दिन हो गई शाम’ परेड का ये नया अंदाज अब सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है।

सभी जवान गाने के साथ-साथ ताल मिलाकर गा रहे हैं और मार्च कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस ऑफिसर रूपिन शर्मा ने भी शेयर किया है। सेना के जवानों के लिए हर भारतीय नागरिक के दिल में सम्मान होता है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है- ढल गया दिन हो गई शाम, जाने दो, जाना है। आगे जाकर क्या करोगे, पीछे मुड़। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।