ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं पर सरकार सख्त, सेवा समाप्ति सहित जारी किया ये निर्देश

रायपुर। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। महिला बाल विकास विभाग की तरफ से सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश जारी कर हड़ताल के संदर्भ में कड़े फैसले लेने के निर्देश दिए हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

निर्देश के तहत जिला स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बातचीत करने और हड़ताल पर लौटने का अल्टीमेटम देने का निर्देश दिया है। 10 बिंदुओं पर जारी निर्देश में इस बात का भी उल्लेख है कि अगर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हड़ताल पर अडिग रहते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए साथ ही उनके मानदेय भुगतान को रोकने का भी निर्देश दिया गया है।

निर्देश के मुताबिक अगर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हड़ताल से वापस नहीं लौटती है तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए। यही नहीं इस बात का भी निर्देश दिया गया है कि जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने साल 2018 में आंदोलन किया था और हड़ताल से वापसी के बाद उनकी हड़ताल अवधि के मानदेय का भुगतान इसी शर्त पर हुआ था कि वह आगे इसकी पुनरावृति नहीं करेंगी।

जिस तरह के निर्देश राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए हैं। उसे इस बात का स्पष्ट संकेत मिल जाता है कि अगर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने अपने हड़ताल को खत्म करने की दिशा में कदम नहीं बढ़ाया तो आने वाले दिनों में राज्य सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती है।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!