
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भारत ने एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर्स में कुवैत को 3-0 से हराया
भारत ने एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर्स में कुवैत को 3-0 से हराया
अल खोबार, (सऊदी अरब), छह अक्टूबर/ थांगलसुन गंगटे के दो गोल की मदद से भारत ने एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर्स फुटबॉल प्रतियोगिता में कुवैत को 3-0 से करारी शिकस्त देकर अपना विजय अभियान जारी रखा।.
भारत ने अपने पहले मैच में मालदीव को 5-0 से पराजित किया था। गंगटे के दो गोल से भारत ने कुवैत के खिलाफ भी तीन अंक हासिल किए। इस तरह से भारतीय टीम ने अभी तक एक भी गोल नहीं गंवाया है।.












