Advertisement

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक पारसनाथ राजवाड़े के निवास को घेरने पहुंचे पुलिस ने घेराबंदी कर कार्यकर्ता को लौटाया

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजयुमो सूरजपुर जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर हिसाब मांगने भटगांव विधानसभा अंतर्गत 6 मंडल के सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता भटगांव विधानसभा विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के बतरा निवास पर पहुचे। वहाँ कार्यकर्ताओ के द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
। इस दौरान पुलिस के द्वारा विधायक निवास को बेरिकेटिंग किया गया था, कार्यकर्ताओ ने जब आगे जाना चाहा तो पुलिस ने रोकी, जिससे पुलिस के साथ जमकर झूमा-झपटी हुई। अंतः कार्यकर्ता सड़क पर बैठ नारेबाजी कर वहाँ उपस्थित भटगांवनायब तहसीलदार माधुरी अचला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक जेपी भारतेंदु, विश्रामपुर थाना प्रभारी सुभाष कुजुर ,करंजी चौकी प्रभारी , भटगांव थाना प्रभारी किशोर केवट बसदेई चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी ,सुनील सिंह, रक्षित केंद्र सूरजपुर उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज सहित काफी संख्या में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रही। जब कार्यकर्ता विधायक निवास से वापस चले गए तब कहीं जाकर पुलिस बल ने राहत की सांस ली । इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े अपने निज निवास पर नहीं थे वे प्रदेश की राजधानी रायपुर में थे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार के असफलताओं, विफलताओं और वादाख़िलाफियों के कीर्तिमान के साथ ढाई वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इन ढाई वर्षों में प्रदेश सरकार ने वादाखिलाफी करने और छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग के साथ धोखा करने के अलावा कुछ नहीं किया हैं, बेरोजगारी भत्ता, रोजगार, शराबबंदी, आवास, बाड़ी, पट्टा, बिजली बिल, संपत्ति कर, फ़ूड पार्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा, बुजुर्गों को पेंशन जैसे सभी वादों को पूरा करने में प्रदेश सरकार विफल साबित हुई हैं। भाजयुमो प्रदेश सरकार से ढाई साल का हिसाब मांगेगे और और कांग्रेस को जवाब देना होगा।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भटगांव मंडल प्रभारी अनूप सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य लोकेश पैकरा, भटगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, भाजयुमो महामंत्री सावन गोयल, मंत्री सन्तलाल, सिद्धार्थ सहित सचिन तायल, अनूप जायसवाल, सुजीत कुमार, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57