Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू

छत्तीसगढ़ में नई सरकार आने के बाद प्रदेश की 6वीं विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है जो 21 दिसंबर तक चलेगा।

विधानसभा से जारी की गई शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यसूची के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और केदार कश्यप प्रस्ताव सदन में रखेंगे। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पुन्नुलाल मोहले, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और विधायक भावना बोहरा इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी, विधायक धर्मजीत सिंह ने भी ली छत्तीसगढ़ी में शपथ. कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने हिंदी में शपथ ली. कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने हिंदी में शपथ ली. भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने हिंदी में शपथ ली.

रायगढ़ से भाजपा विधायक ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. खरसिया से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. लैलूंगा से भाजपा विधायक विद्यावती सिदार ने संस्कृत में शपथ ली.

20 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन, राज्यपाल अपना अभिभाषण देने वाले हैं, जबकि अन्य सरकारी कामकाज भी निपटाए जाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक आखिरी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और अन्य सरकारी कामकाज पर चर्चा होगी। अधिकारियों के मुताबिक विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47