Advertisement

राष्ट्रीय गठबंधन समिति में जिम्मेदारी मिलने पर भूपेश बघेल ने जताया आभार

राष्ट्रीय गठबंधन समिति में जिम्मेदारी मिलने पर भूपेश बघेल ने जताया आभार

राष्ट्रीय गठबंधन समिति में जिम्मेदारी मिलने पर भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी का आभार जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा –लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय गठबंधन समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार।

दरअसल आम चुनाव-2024 से पहले, कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से एक राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है।वासनिक के अलावा, पार्टी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश को अपना सदस्य बनाया है। पांच सदस्यीय समिति इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के लिए सीट बंटवारे की बातचीत का ध्यान रखेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक आज दोपहर तीन बजे सेअशोका होटल में हो रही है। इंडिया ब्लॉक की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई, जबकि दूसरी बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई। गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हुई और 14 सदस्यीय समन्वय समिति और 19 सदस्यीय चुनाव रणनीति समिति की घोषणा की गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए 28 पार्टियां एक साथ आई हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47