Advertisement

किसान वर्मी खाद लेने पहुँच रहे गोठान

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो ची/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के गोठानो को स्वावलंबी गोठान बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। गोठानो में निर्मित उत्तम गुणवत्ता के वर्मी खाद लेने स्वयं किसान गोठान पहुंच रहे है। बुधवार को लुण्ड्रा विकासखण्ड के असकला गोठान के नजदीकी गांव झेराडीह निवासी दिलराखन गोठान में वर्मी कंपोस्ट लेने के लिए पहुंचा। उन्होंने 120 किलो वर्मी खाद का क्रय गोठान समिति से किया। दिलराखन ने बताया कि वर्मी खाद का उपयोग बाड़ी में सब्जी लगाने में करेंगे। इससे ऑर्गेनिक सब्जी का उत्पादन होगा। उन्होंने शासन की गोधन न्याय योजना को बहुउपयोगी बताया।
लुण्ड्रा जनपद के अंतर्गत आने वाले गोठान असकला में गोबर बेचकर समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस गोठान में 3 समूह की 30 महिलाएं कार्यशील हैं। सभी समूहों का अलग-अलग काम विभाजित है। कोई समूह बाड़ी में सब्जी की खेती करती है, कोई वर्मी कंपोस्ट निर्माण में लगी है तो कोई रिपा में कार्य कर रही है। इस तरह से आजीविका चलाने के लिए सभी के पास कुछ न कुछ काम गोठान में उपलब्ध है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47