बाबा गुरु घासीदास जंयती बेरला में शामिल हुये योगेश तिवारी

बाबा गुरु घासीदास जंयती बेरला में शामिल हुये योगेश तिवारी

बेमेतरा – पूज्य गुरु बाबा घासीदास के 267 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी विधनसभा क्षेत्र के बेरला में आयोजित शोभायात्रा के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। किसान नेता योगेश तिवारी और विशाल शोभायात्रा मनिकाली गई। जिसमें समाज के लोग बढ़ चढ़कर शामिल हुए और शोभायात्रा में गुरु बाल दास सतनाम सेना के अखाड़े से आये सतनाम सेना के लोगों ने जगह जगह अपने शौर्य का प्रदर्शन किये उसे देखकर बेरला के लोगों ने बहुत उत्साह वर्धन किया वही जगह-जगह समाज के लोगों की ओर से स्वल्पाहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसान नेता ने सतनाम सेना के लोगों के द्वारा किये जा रहे इस शौर्य प्रदर्शन का तारीफ़ किये और कहा कि गुरु के संदेश आज के संदर्भ में ज्यादा प्रासंगिक हैैं। बाबा ने उस समय के समाज में प्रचलित ऊंच-नीच, भेद-भाव, छूआछूत का प्रबल विरोध किया। मनखे-मनखे एक समान का उपदेश दिया । बाबा की यही भावना को बाबा साहेब अम्बेडकर ने हमारे संविधान की प्रस्तावना में भी शामिल किया हैैं। आपसी मतभेद से नहीं बल्कि सामाजिक समरसता से ही समाज एवं देश का विकास होता हैं। आयोजन में नगर पंचायत के अध्यक्ष राज बिहारी कुर्रे, पूर्व पार्षद सुनील कुरे, रवि गडपाले, सौरभ मिश्रा, नीलकंठ पटेल, पीयूष शर्मा, मनोज सिन्हा, नेरेश बलराम बंजारे, यशवंत, वाईके डिडोरे सेवा निवृत उपसंचालक जिला मत्स्य विभाग, होरीलाल सिन्हा, सजनी यादव, विजय डेहरे, आगर दास डेहरे, मूलचंद बंजारे, खेमसीह बारले, खिलावन जांगड़े, शांति लाल बांधे, भारद्वाज जी, डॉक्टर विजय कुरे, डॉक्टर सोहित कुमार रात्रे, पीआर पाटले, देवदास सोनवानी, जयप्रकाश सोनवानी, सनत सोनवानी बाबूलाल मारकंडे, भारती दया सोनवानी, धनी मारकंडे, राजेन्द्र बंजारे, टापू सोनवानी, बद्री मारकंडे, राजू सोनवानी आदि उपस्थित थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)