ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, 20 दुपहिया वाहन जब्त

रायपुर। रायपुर समेत आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ के बाद बदमाशों से 20 से अधिक दुपहिया वाहन ज़ब्त किए गए हैं, जिसे रायपुर और आरंग से चुराया गया था। जब्त वाहन की कीमत 10 लाख से अधिक बताई गई है। साथ में बदमाशों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

एसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि मामले में आरोपी पुखराज जोशी उर्फ आलोक पिता जगदीश प्रसाद जोशी (35) नहर रोड भाटागांव पुरानी बस्ती, त्रिलोक शर्मा पिता बृज किशोर शर्मा (29) भारत माता चौक गुढ़ियारी, जितेंद्र सोलंकी उर्फ भगत पिता स्वर्गीय प्रीतम सिंह सोलंकी (32) निवासी लक्ष्मण नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार किया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस का कहना है कि सभी बदमाश शातिर और प्रोफेशनल तरीके से वाहनों को चोरी कर बेच दिया करते थे। इन बदमाशों की निशानदेही पर 20 मोटर साइकिल रायपुर के अलग-अलग स्थान से बरामद की गई है, जिसकी कीमत 10 लाख आंकी गई है।  ऐसा माना जा रहा है कि बदमाशों से अन्य चोरियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सकती है। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने ना केवल वाहन चोरी की थी, बल्कि दो मकानों में भी ताला तोड़कर चोरी की थी। इसमें भी काफी नगदी और सोने की चांदी के जेवरात चोरी चले गए थे  जिन्हें बरामद किया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!