ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Army Recruitment Online Exam 2023 : इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान, इसदिन होगी एग्जाम ?

रायपुर। Army Recruitment Online Exam 2023 : इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए ज्‍वाइन भारतीय सेना की ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्‍ट्रेशन कराने वाले उम्‍मीदवारों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्‍जाम की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. विभिन्‍न श्रेणियों के लिए 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 अप्रैल, 2023 को निर्धारित की गई है.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

ऑनलाइन परीक्षा प्रत्‍येक दिन तीन शिफ्टों में आयोजित की होगी. इस ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र इंडियन आर्मी की वेबसाइट- www.joinindianarmy nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

 

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन परीक्षा, तीन परीक्षा केन्‍द्रों- भिलाई, बिलासपुर और रायपुर में आयोजित की जा रही हैं. यह परीक्षा भिलाई में- आई ओ एन डिजिटल जोन, आई डी जेड, ग्राउण्‍ड, सेकण्‍ड और थर्ड फ्लोर, पार्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्‍ड मैनेजमेंट सिरसाकला, भिलाई नगर (छत्तीसगढ़) 492001 में है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

साथ ही बिलासपुर में- आई ओ एन डिजिटल जोन, आई डी जेड, लक्ष्‍मीचंद इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी, बोंडरी, छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट के पास, बिलासपुर (छत्‍तीसगढ़) 495220 और रायपुर में- आई ओ एन डिजिटल जोन, आई डी जेड, , पार्थिवी प्रो प्रोवाइन कमर्शियल कॉम्‍पलेक्‍स, संत रविदास वार्ड नम्‍बर-70, सरोना, रायपुर (छत्‍तीसगढ़) 492009 में आयोजित की जा रही है.

Army Recruitment Online Exam 2023 :  सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने सभी उम्‍मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रवेश-पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केन्‍द्रों पर पहुंचे.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!