Advertisement

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में कोविड मरीजों की संख्या हुई शून्य खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा स्टॉफ के कार्यों को सराहा

रायपुर, सरगुजा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में डाक्टरों और चिकित्सा दलों की सतत् निगरानी एवं उपचार से कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा स्टॉफ और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि आज की स्थिति में स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर के कोविड वार्ड में तीन कोविड मरीज बचे हुए थे, जिनका नियमित जांच एवं उपचार चल रहा था। इन मरीजों को उपचार के पश्चात् उचित जांच रिजल्ट और प्रक्रिया का पालन करते हुए डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मंत्री श्री भगत ने कहा कि यह सबके प्रयासों से संभव हुआ है। श्री भगत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में कोविड मरीजों से मुक्त होने पर राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। मंत्री अमरजीत भगत जी के सफल प्रयासों कुशल मार्गदर्शन और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया गया। लगातार उनके द्वारा मॉनिटरिंग से सीतापुर पीएचसी मैं कोरोना के विरुद्ध जीत हासिल हुई। मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि अभी पूरी तरह से जीत हासिल नहीं हुई। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अति उत्साह में लापरवाही न बरतें। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीका लगवाने की अपील की। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में कोविड मरीजों की संख्या शून्य होने पर मंत्री श्री अमरजीत भगत के प्रति आभार जताया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57