कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: शासकीय दस्तावेजों में प्रतिबंधित शब्द का उपयोग कर फंसी महिला बाल विकास पाली परियोजना की अधिकारी, थाने में दी गई लिखित शिकायत पर जांच जारी..

साकेत वर्मा ब्यूरो चीफ कोरबा

कोरबा: शासकीय दस्तावेजों में प्रतिबंधित शब्द का उपयोग कर फंसी महिला बाल विकास पाली परियोजना की अधिकारी, थाने में दी गई लिखित शिकायत पर जांच जारी..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कोरबा/पाली:- अनुसूचित जाति के लिए पूर्व में उपयोग किये जाने वाले शब्द का सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित किये जाने के बाद भी महिला एवं बाल विकास विभाग पाली परियोजना की अधिकारी ने शासकीय दस्तावेजों में उस शब्द का उपयोग कर फंस गई है जहां मामले को लेकर एक जनपद सदस्य ने थाने में लिखित शिकायत दी है।जिसके आधार पर पुलिस प्रारंभिक जांच कर रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महिला एवं बाल विकास पाली की परियोजना अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में सदस्यों को जो शासकीय दस्तावेज प्रेषित किया गया जिसमें अनुसूचित जाति के लिए प्रतिबंधित शब्द का उपयोग किया गया था।अधिकारी ने अपने दस्तावेज में जिस शब्द का उल्लेख किया था, अनुसूचित जाति के लिए पूर्व में उपयोग किये जाने वाले उस शब्द पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही प्रतिबंध लगा दी है।बावजूद इसके अधिकारी द्वारा नजरअंदाज कर प्रतिबंधित शब्द का शासकीय काम-काज में उपयोग किया गया।जिससे क्षुब्ध जनपद सदस्य अनिल टंडन ने उक्त अधिकारी के विरुद्ध पाली थाने में लिखित शिकायत देकर उचित कार्यवाही का मांग किया है।इस विषय पर थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर बयान कलमबद्ध किया जा रहा है जिसके उपरांत समुचित कार्यवाही की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!