Advertisement

सूरजपुर : आदिम जाति व अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा 10 मार्च 2024 को आयोजित

सूरजपुर : आदिम जाति व अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा 10 मार्च 2024 को आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत राज्य के उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित शालाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाया जाना है। योजना अंतर्गत प्रवेश 10 मार्च 2024, दिन रविवार को समय दोपहर 12 से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया गया है। इस परीक्षा में बैठने वाले कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत छात्र, छात्रा को अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के कक्षा 4 थी में 80 प्रतिशत समकक्ष या उससे अधिक अंक अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, पिछले कक्षा के अंकसूची की सत्यापित छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास सूरजपुर कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर 25 जनवरी को कार्यालयीन समय तक अध्ययनरत शाला में जमा कर सकते हैं। शाला में प्राप्त आवेदन पत्र को शाला प्रमुख भली भांति परीक्षण कर 31 जनवरी तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करें। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आवेदन पत्र की सूची सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में 07 फरवरी तक सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा करें। आवेदन पत्र में पालक का मोबाईल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57