Advertisement

कोरबा : पीव्हीटीजी लोगों को पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाने नागरमुड़ा व मांझीपारा में शिविर किया गया आयोजित

कोरबा : पीव्हीटीजी लोगों को पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाने नागरमुड़ा व मांझीपारा में शिविर किया गया आयोजित

जिला प्रशासन द्वारा शेड्युल निर्धारित कर पीव्हीटीजी बसाहटों में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इन शिविरों में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम बिंझरा, कुटेशरनगोई, पोड़ीगोसाई व अमलडीहा मांझीपारा में पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।पीव्हीटीजी लोगों को पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाने नागरमुड़ा व मांझीपारा में शिविर किया गया आयोजित,

कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जनमन योजना द्वारा जिले के चिन्हांकित सभी विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिविर में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। इसके अंतर्गत ऐसे समुदायों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवंर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस दौरान शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के वंचित लोगों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, केसीसी, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, जॉब कार्ड सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण के रूप में बीपी, शुगर, आंख, खून की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी प्रदान की जा रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शिविर तक लाने हेतु महिला कर्मचारियों, स्वसहायता समूह द्वारा सहयोग भी किया जा रहा है एवं शिविर की नियमित मॉनिटरिंग हेतु गठित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों की टीम द्वारा शिविर का निरीक्षण कर संबंधित विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57