Advertisement

अवैध धान संग्राहकों पर कार्यवाही करें सुनिश्चित:- कलेक्टर विजय दयाराम के.

अवैध धान संग्राहकों पर कार्यवाही करें सुनिश्चित:- कलेक्टर विजय दयाराम के.

सात जगहों पर स्थापित जांच नाका में की जा रही लगातार कार्यवाही

जगदलपुर/ कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि जिले के किसानों के हितों को कोई बाहरी व्यक्ति प्रभावित नहीं करें इस हेतु जिले में अवैध धान परिवहनकर्ताओं और संग्राहकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को जिले के किसानों का धान, उपार्जन केंद्रों में पहुंचने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय कृषि उपज मंडी जगदलपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार अवैध धान परिवहन के कुल 09 प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई, जिसमें 314 क्विंटल धान और 07 वाहन को जप्त किया गया है। जिले में एक जनवरी तक धान का अवैध परिवहन करते हुए कार्यवाही में 6 लाख 64 हजार 726 रुपए की अनुमानित मूल्य का धान को जब्ती की गई है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अवैध धान परिवहन एवं संग्रहण के विरूद्ध कई प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। जिसके तहत तहसीलदार जगदलपुर द्वारा दिसम्बर माह में उड़ीसा राज्य की सीमा में 340 बोरी और 04 जनवरी 2024 को 683 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। इसके अलावा बकावंड तहसील कार्यालय के द्वारा भी अवैध धान परिवहन सम्बन्धी प्रकरण दर्ज किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय करने की आशंका रहती है। अतः शासन के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती जांच नाकों में अवैध धान के आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका धनपुंजी, भेजापदर, कोलावल, नलपावंड, तारापुर, बदलावंड और पोटियावण्ड में स्थापित किया गया है। सीमा जांच नाका में अधिकारियों को सीमावर्ती राज्य से अवैध रुप से बगैर दस्तावेज के धान के परिवहन होने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में नवंबर 2023 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47