Advertisement

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने राजनीतिक दलों की बैठक ली।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को किया जायेगा। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 6 जनवरी से 22 जनवरी तक होगी। दावा-आपत्ति की अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु विशेष अभियान के लिए 13 एवं 14 जनवरी निर्धारित है। दावा-आपत्ती का निराकरण 2 फरवरी तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी के साथ-साथ तीन अन्य अर्हता तिथियाँ 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2024 को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगों से प्रारूप-6 में अग्रिम रूप से आवेदन प्राप्त किये जाऐंगे। बैठक में अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम धमतरी, नगरी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57