Advertisement

जिले के 11 ग्राम पंचायतों में पहुंची योजनाओं की प्रचार वाहन

जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को दिलाई विकसित भारत का संकल्प

जगदलपुर 08 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासन की योजनाओं के प्रचार हेतु एलईडी वैन रविवार को कलेक्टर विजय दयाराम के.के मार्गदर्शन में जिले के 11 ग्राम पंचायतों में पहुंची। जिसके अंतर्गत बस्तर विकासखंड के तारागांव और सोनारपाल, दरभा विकासखंड के पखनार-02, कटेनार एवं केलाउर, जगदलपुर ब्लॉक के बाबू सेमरा और बुरुंडवाड़ा सेमरा तथा लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के छोटे परौदा एवं दाबपाल सहित बकावंड ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिन्दगांव एवं छिंदगांव-02 में एलईडी वैन पहुंची और केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु इन स्थानों पर विकसित भारत संकल्प शिविरों का आयोजन किया गया। इन संकल्प शिविरों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजस्व,खाद्य, कृषि,स्वास्थ्य, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारी बैंक के द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। संकल्प यात्रा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं सम्बन्धी जानकारी तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प सन्देश को ग्रामीणों ने तन्मयता से सुना।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस मौके पर संकल्प शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा जनसाधारण को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु स्टॉल भी लगाया गया। जिसमें कृषि के साथ ही पशुपालन, मत्स्यपालन,उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में आयुष्मान कार्ड प्रदाय, प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र भरवाया गया। वहीं इन योजनाओं से चयनित हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही दवाई भी वितरित की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में किसानों को जानकारी देने के साथ ही फसल लेने के पहले मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी गई। इसके साथ ही हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी को उपस्थित ग्रामीणों के साथ साझा की। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47