Advertisement

कटघोरा: दैहिक शोषण व धमकी के मामले पर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी जेल दाखिल

कटघोरा: दैहिक शोषण व धमकी के मामले पर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी जेल दाखिल

कटघोरा : दैहिक शोषण व धमकी के एक मामले पर कटघोरा पुलिस ने अपराध क्र 59/2021 धारा 376,506 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायिक आदेश पर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रार्थिया अनुसार आरोपी लम्बे वक्त से फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारिरिक संबंध बनाता रहा है।उक्त मामले में जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन पर कटघोरा एसडीओपी श्री रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक श्री अशोक शर्मा की अगुवाई में हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

थाना कटघोरा में छुरी निवासी प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमे जिक्र है कि कटघोरा पुछापारा (मछली मार्केट) का रहने वाला आसिफ मोहम्मद प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध स्थापित कर करीबन तीन वर्षों से शारिरिक शोषण कर रहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस दौरान आरोपी द्वारा कुछ फोटो संग्रहण कर लिया गया था जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहा था।इस बीच प्रार्थिया की शादी अन्यत्र तय हो गई और आरोपी ने कुछ फोटो वायरल कर दिए जिससे प्रार्थिया के सम्मान को ठेस पहुची है तथा शादी विछेद की कगार पर आ गई है।

लिहाजा प्रार्थिया ने कटघोरा थाने में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई।पुलिस ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए अपराध सदर कायम कर तत्काल विवेचना में लिया तथा उच्चाधिकारियों को अवगत करा थाना प्रभारी इंचार्ज अशोक शर्मा के निर्देशन पर हमराह स्टाफ द्वारा आरोपी आसिफ मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद (23) को पुछापारा मछली मार्केट से पकड़कर प्रारम्भिक विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी कटघोरा आदेश पर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47