Advertisement

– 30 करोड़ 7 लाख राशि के 30 विभिन्न विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को दी सौगात

लोक निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएचई, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों के विभिन्न विकास कार्याे का मुख्यमंत्री ने किया लोर्कापण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/09 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 30 करोड़ 7 लाख रू के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिनमें मुख्यमंत्री द्वारा 04 विभागों के अंतर्गत विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि कैसे राज्य शासन नवा छत्तीसगढ़ के सतत विकास की दिशा में कार्य कर रही, आदिवासी बाहुल्य और दूरस्थ अंचल के क्षेत्र में विशेष फोकस करना शासन की प्राथमिकता की श्रेणी में है। उन्होंने आगे कहा किसान, मजदूर और लघु वन उपज संग्रहक को हमारी योजनाओं से निःसंदेह लागू है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति शासन की प्राथमिकता है। सभी लोग आर्थिक रूप से संपन्न बने ताकि शासन के नया छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प शीघ्र पूर्ण हो, इसके लिए समावेशी विकास की अवधारणा को छत्तीसगढ़ शासन अपना रही है। छत्तीसगढ़ के सभी लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण कार्यों में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में पुल निर्माण के लिए 481.19 लाख, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर पुल निर्माण के लिए 454.49 लाख, विकासखण्ड़ भैयाथान के कसकेला केवटाली मार्ग पर गोबरी नाला पर पुल निर्माण के लिए 461.50 लाख, कुल 03 विकास कार्य के लिए 1397.18 लाख, इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विकासखण्ड़ रामानुजनगर के पटना बरगैयापारा से मोहनपुर पटेलपारा सड़क का नवीनीकरण कार्य के लिए 70.15 लाख, विकासखण्ड़ प्रेमनगर के नमनाकला गौटियापारा से टाकरपारा सड़क का नवीनीकरण कार्य के लिए 78.39 लाख तथा बिलासपुर धनवार रोड से जनार्धपुर खासपारा सड़क का नवीनीकरण कार्य के लिए 36.84 लाख, उमेष्वरपुर से पार्वतीपुर खासपारा सड़क का नवीनीकरण कार्य के लिए 65.84 लाख है। विकासखण्ड़ भैयाथान के भटगांव दतिमा मोड़ से राई पिपरपारा सड़क का नवीनीकरण कार्य के लिए 41.62 लाख, बतरा नवापारा से बरौल खास सड़क का नवीनीकरण कार्य के लिए 51.27 लाख व बरौल से जूनाधरतीपारा सड़क का नवीनीकरण कार्य के लिए 47.67 लाख कुल 07 विकास कार्य के लिए 391.78 लाख, लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी विभाग के अंतर्गत 09 कार्य के लिए 1027.39 लाख तथा पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग के लिए 11 कार्य के लिए 190.78 लाख की राषि सम्मिलित है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57