Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में ’’अखिल भारतीय बिंझिया समाज’’ का हुआ भव्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में ’’अखिल भारतीय बिंझिया समाज’’ का हुआ भव्य कार्यक्रम

सूरजपुर/09 जनवरी 2024/जमदेई, जयनगर क्षेत्र, ’’अखिल भारतीय बिझिया समाज’’ के महासम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर कार्यक्रम में बिंझिया समाज के अतिरिक्त संवरा, धागड़, गोड, धनुहार, भुईया, पन्डो, खेरवार, अमनित, कोडा, बिरजिया देहारी कोरवा, सनसारी उरांव, चिक-चिकवा, मलार, अगरिया इत्यादि जनजाति समुदाय द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत परम्पागत तरीकों से किया गया। अधिकार वंचित आदिवासी संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित अखिल भारतीय बिंझिया समाज महासम्मेलन पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने शपथ के बाद पहला कार्य किसानों के हित में लिया।

मोदी की गारंटी के तहत किसानों के धान को 3100 रुपये प्रति किवंटल की दर से खरीद रहे हैं, श्री साय ने कहा कि सुशासन दिवस के दिन 12 लाख किसानों को बकाया बोनस राशि भी उनके खाते में डाली गई। श्री साय ने कहा कि वे जब केंद्र में राज्यमंत्री थे तब लगातार बिंझिया समाज सहित 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि लोकसभा व राज्यसभा में इस वर्ग की पीड़ा व समस्या को संसद में उठाया, तब जाकर आज बिंझिया समाज सहित 12 जनजातियों को विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। उन्होने कहा मुख्यमंत्री आपके ही बीच के, छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरगुजा अंचल ने एक इतिहास रचा है, यहाँ के जनता ने विष्णु देव साय को जो आशीर्वाद दिया उसी के बदौलत आज वो प्रदेश के मुखिया बन गए है। डॉ सिंह ने कहा हमारे कार्यकाल में बिंझिया समाज सहित 12 जातियों के मात्रात्मक त्रुटि के निराकरण करने के लिए विशेष प्रयास किए थे और उसी का परिणाम रहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 में इन वर्गों को न्याय दिया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अन्य नागरिक गणमान्य उपस्थित थे।

सूरजपुर के जमदेई में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा-

देवीपुर महामाया मंदिर से पंपापुर रोड चौड़ीकरण के लिए 4.5 करोड़ रुपए की स्वीकृति,
देवीपुर से नौवापर मार्ग में जोगीगुड़ा नाले में पुलिया निर्माण के लिए 3 करोड़ की स्वीकृति,
50 सीटर बालिका छात्रावास की घोषणा, जगह बाद में तय होगी, जमदेई में 20 लाख से सामुदायिक भवन की स्वीकृति, मां कुदरगढ़ी मंदिर में रोप वे की स्वीकृति की घोषणा

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57