Advertisement

ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव लाने शासन का एक बेहतर प्रयास

जनसामान्य में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए बढ़ा रुझान

ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव लाने शासन का एक बेहतर प्रयास

सूरजपुर /09 जनवरी 2024/ जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आज जिले के ज.प. भैयाथान के ग्राम पंचायत चोपन में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की महत्वाकांक्षी, जनहितैषी योजनाओं से लाभ पहुंचाने विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाओं पर प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने-अपने जीवन में हुए बदलावों को भी साझा किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हितग्राही ने बताया कि योजना के तहत उन्हें तीन किस्तों में कुल 06 हजार रुपए मिला है, जिसका उपयोग वे खेती किसानी में करते हैं। ऐसे ही अन्य योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने भी शासन का आभार व्यक्त किया। शिविर में आधार पंजीयन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में जांच कर परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। हितग्राही ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज वे पक्के आवास में जीवन यापन कर रहे हैं। वे बताते हैं कि पहले मिट्टी के कच्चे मकान में रहना आसान नहीं था, लेकिन केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप आज मेरा पक्के आवास का सपना साकार हुआ है। जिसके लिए उन्होंने शासन को धन्यवाद दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी कड़ी में आज जिले के विकासखण्ड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत पतरापाली एवं सरई पारा, प्रतापपुर के ग्राम पंचायत कनकनगर व बूढ़ाडॉड एवं ओडगी के पासल में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57