Advertisement

बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं अनुसंधान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का रा.गा. शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में समापन

बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं अनुसंधान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का रा.गा. शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में समापन

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में आईक्यूएसी सेल तथा विधि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट एण्ड इनोवेशन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।

समापन सत्र में कार्यशाला के द्वितीय दिवस दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ ज्योति सिन्हा, पूर्व प्राचार्य राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि बौद्धिक संपदा का तात्पर्य या उन रचनाओं से है जिसे हम आविष्कार कलात्मक कार्य डिजाइन तथा वाणिज्यिक उत्पादों में प्रतीक ,नाम और चित्र के रूप में इस्तेमाल करते हैं कार्यशाला आयोजन से इसके तकनीकी पक्षों को समझने में मदद मिलती है।अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं क्षेत्रीय अपर संचालक डॉक्टर रिजवान उल्ला ने कहां की महाविद्यालय एवं उच्च शैक्षणिक संस्थान संगोष्ठी ,कार्यशाला के माध्यम से न सिर्फ फैकल्टी का डेवलपमेंट होता है अपितु छात्रों के रचनात्मक एवं अनुसंधानात्मक प्रवृत्ति का विकास होता है। आयोजन सचिव प्रो बृजेश कुमार ने दो दिवस में संपन्न होने वाले समस्त तकनीकी सत्रों और उनके निष्कर्षों को प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुतीकरण

कार्यशाला के समन्वयक डॉ अनिल सिन्हा ने किया जिन्होंने महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यशाला की महत्ता, फैकेल्टी एवं छात्रों के लिए इसके उपयोगिता को रेखांकित करते हुए किया। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ डॉ राघवेश पांडे स्वशासी सेल प्रभारी डॉ राजकमल मिश्र, डॉ एस.एन. पाण्डेय ,डॉ एचडी महार , श्रीमती सरोज तिर्की ,डॉक्टर ममता गर्ग मंचस्थ थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ सागर जायसवाल,प्राध्यापक ,विधि संकाय गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने बौद्धिक सम्पदा अधिकार का एकस्व अधिकार के विशेष संदर्भ में का व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। सत्र का संचालन विधि विभाग के प्राध्यापक श्री माधवेंद्र तिवारी , देव प्रकाश दुबे विनीत गुप्त , डॉ तरुण राय एवं मोहन कश्यप ने किया।

द्वितीय सत्र में विषय विशेषज्ञ डॉक्टर राघवेश पाण्डेय, प्राध्यापक, घनश्याम सिंह गुप्त शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद ने व्यापार चिन्ह (ट्रेड मार्क) की व्याख्यान महत्वपूर्ण रहे।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर बेस्ट मूटर का प्रथम पुरस्कार पाकर महाविद्यालय को गौरवान्वित करने वाले एलएल. बी. तृतीय सेमेस्टर के छात्र पीयूष कुमार त्रिपाठी एवं सतीश कुमार तिवारी को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागी प्राध्यापकों , शोध छात्रों एवं पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ मिलेन्द सिंह, डॉ. एम के. मौर्य, डॉ संगीता पाण्डेय, दीपिका स्वर्णकार, गिरिजा सिंह, डॉ कामिनी, पूनम सोनवानी सहित विधि विभाग के वालंटियर के रुप में सुमन विश्वास, प्रीतिका खलखो, ऋषिराज सिंह, साक्षी सिंह, ललिता चौधरी, आनन्द कुशवाहा, उमेश कुमार, विशाल कुशवाहा, अशोक टंडन, गौतम गुप्ता, हेमन्त राजवाड़े, अभिषेक सोनी, प्रियंका राजवाड़े, ऋचा बारी, सहित अन्य छात्र सक्रिय रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहा. प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता एवं बड़ी संख्या में पंजीकृत छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। समापन सत्र का संचालन डॉ संजीव कुमार लकड़ा अंग्रेजी विभाग ने किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57