Advertisement

जन चौपाल के प्रकरण 15 दिन के भीतर होंगे निराकृत

जन चौपाल के प्रकरण 15 दिन के भीतर होंगे निराकृत

सूरजपुर/ नव पदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने ली समय सीमा बैठक। बैठक में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को राज्य व केन्द्र सरकार के योजनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाने के दिये आवश्यक दिशा निर्देश ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी विभागीय समीक्षा बैठकें कलेंडर आधारित होंगीं। जिसमें सभी विभाग के विभागाध्यक्ष को पूरी तैयारी के साथ सम्मलित होना है और विशेष रूप से सही आँकड़े सभी को प्रस्तुत करने हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को अपने कार्यालय का निरीक्षण व अवलोकन करने के लिये निर्देशित किया ताकि कार्यालय की व्यवस्था मंे मूलभूत बदलाव आये और कार्यालय की दक्षता बेहतर हो। इसके साथ ही उन्होंने विभागों को अपने संबंधित सरकारी और गैर सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि विभाग से संबंधित सभी कार्य बिना किसी बाधा के निराकृत हों।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जन चौपाल के प्रकरण 15 दिन के भीतर ही निराकृत हों। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जन चौपाल के प्रत्येक प्रकरण का समाधान स्थायी व समाधान कारक हो। इसके साथ ही उन्होंने जन चौपाल के प्रकरण के निराकरण पर रिमार्क भी उल्लेखित करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में विभाग वार जन चौपाल व जन शिकायत की समीक्षा भी की गई।

बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में भी चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की सभी पात्र हितग्राहियों को शिविर में ही लाभ मिल सके इस दिशा में अधिकारी कार्य करें। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति की करें हेल्थ स्क्रीनिंग।

इसके साथ ही बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सूरजपुर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, एडीएम नरेन्द्र पैकरा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57