Advertisement

तक्षशिला मेधा परिसर (जिला ग्रंथालय) की बदलेगी तस्वीर

तक्षशिला मेधा परिसर (जिला ग्रंथालय) की बदलेगी तस्वीर

सूरजपुर/ पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही कलेक्टर रोहित व्यास तक्षशिला मेधा परिसर (जिला ग्रंथालय) का अवलोकन करने पहुंचे थे।

जहां कलेक्टर व सूरजपुर एसडीएम के द्वारा अवलोकन के दिन ही तक्षशिला मेधा परिसर (जिला ग्रंथालय) में सदस्यता ली गई।

इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा कर लाइब्रेरी की वस्तु स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। जिले के बीचों-बीच स्थित इस सर्व सुविधा युक्त लाइब्रेरी की चर्चा आज उन्होंने समय सीमा की बैठक में भी की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने ने बताया कि सभी विषय से संबंधित किताबें उपलब्ध है। जिसमें सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षा, साहित्य एवं कहानी इत्यादि सम्मिलित है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि यदि वो अपने खाली समय में लाइब्रेरी में रखी किताबों का उपयोग करेंगे तो उनके ज्ञान में संवर्धन होगा साथ ही साथ उनके समय का भी सदुपयोग होगा। कलेक्टर के शब्दो से प्रेरित होकर कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने लाइब्रेरी की सदस्यता के लिए फॉर्म लिए है और ज्ञान संवर्धन के लिए इसे एक अच्छी पहल बताया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57