Advertisement

लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई प्रारंभ

लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई प्रारंभ

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

सूरजपुर/ शिक्षा विभाग के विभागीय बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों का ब्यौरा मांगा था और बिना किसी ठोस कारण अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के ऊपर नियमानुसार ठोस कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये थे। जिसके परिपालन में लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। जिले के अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों का प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया गया। जिससे लंबे समय से अनुपस्थित श्री गीता प्रसाद राजवाड़े, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. पण्डरीपानी करमपुर, वि.ख. सूरजपुर, श्री धनंजय राम, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. गंवटियापारा मोहनपुर, वि.ख. सूरजपुर, श्री समयलाल यादव, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. केशवपुर, वि.ख. रामानुजनगर, श्री राकेश सिंह, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. माझापारा तेजपुर, वि.ख. रामानुजनगर, कु. सुमिता कुजूर, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. खुटहनपारा तिवरागुड़ी वि.ख. रामानुजनगर, श्री मोहन सिंह, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. खोरखोरीपारा साल्ही, वि.ख. रामानुजनगर, श्री देव शरण राजवाड़े, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. कोड़ाकुपारा चन्द्रेली, वि.ख. प्रतापपुर, श्री मनोज कुमार सिंह, सहा. शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. पलढा, वि.ख. प्रतापपुर, श्रीमती श्वेता मेश्राम, व्याख्याता पंचायत उ.मा.वि. लटोरी, वि.ख. सूरजपुर के 09 शिक्षकों के विरुद्ध में बर्खास्तगी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05