Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

सूरजपुर/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्दरई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद ग्राम पेन्डरखी में 3 से 9 जनवरी तक आयोजित सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का समापन मंगलवार को किया गया। समापन समारोह क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य लीलू प्रसाद गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व बागेश्वरी सिंह सरपंच ग्राम पेन्डरखी की अध्यक्षता तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं रासेयो व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्य गीत, स्वागत नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विशेष शिविर के दौरान ग्राम में स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर पशु चिकित्सा शिविर नशा मुक्ति रैली चबूतरा निर्माण ग्राम के सार्वजनिक स्थलों की व अमृत सरोवर की साफ सफाई ,पर्यावरण संरक्षण सहित अनेक समाज समाजोपयोगी का कार्य भी किए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास हेतु पी.टी., परेड, योगा, एवं बौद्धिक सत्रों , रासेयो खेल सहित संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीलू गुप्ता ने कहा कि देश के विकास पर युवाओं का सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है। इसलिए गांव के समृद्धि बहुत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को अच्छे समाज के निर्माण में कार्य करने की अपील की। श्रीमती बागेश्वरी सिंह ने कहा कि नशा हमारे विकास का सबसे बड़ा बाधक है उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। सात दिवसीय विशेष शिविर नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर आधारित था जिसमें स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, मशाल रैली, गीत स्लोगन आदि माध्यमों से ग्राम के लोंगो को नशे से दूर रहने की अपील की।

शिविर अनुभव शिविर नायक पंकज प्रजापति ,अंजू सिंह व यमुना ने प्रस्तुत किया । शिविर में सम्मिलित प्रतिभागियों को ग्राम के सरपंच द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक मानिकचंद सारथी ने वह आभार प्रदर्शन सहायक कार्यक्रम अधिकारी उर्मिला सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य इलिना एक्का सरपंच प्रतिनिधि परमेश्वर सिंह शिक्षक अरुण द्विवेदी, अरूण सिंह, मंजू प्रसाद, वंदना मिश्रा ,पूनम ,अलका मिंज, लीलावती राजवाड़े, सुनीता यादव सहित रासेयो स्वयंसेवक सोन कुमारी, सनिता, चांदनी, सावित्री, शंकर देवांगन, पंकज प्रजापति, अनिरुद्ध सिंह, सुमेधा, गुलाबी, गरिमा, अनिल, मोनिका, प्रमोद, सिकंदर, आर्यन, ओमप्रकाश, जगदेव, नीरज, जयनाथ, चन्दा, सुनिधि, सरिता, मनीषा, पद्मावती शशिकला, कुसुम, सोन कुंवर, सुनिता, खुषबू यादव, देवनंदन, दुजेन्दर, मृगेंद्र, रीति, देवती, देविका, डॉली सहित अन्य स्वयंसेवकों व ग्रामीणजनों का योगदान सराहनीय रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57