Advertisement

कलेक्टर ने लीडिंग बैंक मैनेजर की उपस्थिति में विभिन्न विभागों की ली बैठक

कलेक्टर ने लीडिंग बैंक मैनेजर की उपस्थिति में विभिन्न विभागों की ली बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/ आज कलेक्टर रोहित व्यास ने बैंक लिंकेज व क्रेडिट लिंकेज जैसी समस्या के समाधान व शासन के विभिन्न विभागों और योजनाओं में बैंक से हो रही समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में लीडिंग बैंक मैनेजर की उपस्थिति में संबंधित विभागों की बैठक रखी थी। जिसमें मत्स्य, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण बैंक, अंत्यावसायी, ट्रेजरी, एनआरएलएम इत्यादि सम्मिलित थे।

कलेक्टर ने लीडिंग बैंक मैनेजर को स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बिना किसी बाधा के होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये बैंक सभी विभागों के साथ समन्वयन स्थापित करें ताकि केंद्र और राज्य दोनों की योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केसीसी, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई की प्रगति को बैंको के द्वारा पोर्टल में समयबध्द एंट्री करने के दिशा निर्देश भी एलडीएम को दिए गये। इसके साथ ही एलडीएम को बैंक शाखाओं में कैम्प लगाकर आधार सीडिगं के लिए निर्देशित किया गया ताकि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) और केसीसी के आंकड़ो को बेहतर किया जा सकें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57