Advertisement

Ambikapur : संस्कार भारती द्वारा नये कलेक्टर को भगवान श्रीराम स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया……………..

संस्कार भारती द्वारा नये कलेक्टर को भगवान श्रीराम स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया……………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कला साहित्य एवं रंगमंच को समर्पित संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ ईकाई जिला सरगुजा के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सरगुजा के नये कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान से मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने भगवान राम परिवार स्मृति चिन्ह, भागवत गीता पुस्तिका एवं पुष्पगुच्छ सप्रेम भेंटकर कलेक्टर का स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत के उपरांत अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 के पावन अवसर पर कलेक्टर महोदय द्वारा शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाष घोषित करने पर संगठन द्वारा उन्हें साधुवाद एवं आभार प्रगट किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस दौरान कलाकारों एवं साहित्यकारों का परिचर्चा हुआ। संगठन के प्रांतीय संयोजक एवं संरक्षक, कलाकार आनंद सिंह यादव जी एवं जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार रंजीत सारथी ने सरगुुजा जिले के कलाकारों एवं साहित्यकारों, गीतकारों एवं स्थानीय परम्परागत लोकगीतों एवं शैलानृत्यों, वेषभूषा तथा अन्य सभी शासकीय एवं निजी स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिकता के आधार पर उन्हें अवसर प्रदान करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाने की बात कही गई। जिस पर सकारात्मकरूप से कलेक्टर सरगुजा द्वारा आष्वासन दिया गया। इस दौरान प्रांतीय संयोजक एवं संरक्षक आनंद सिंह यादव, जिलाध्यक्ष रंजीत सारथी, उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, मंत्री पूर्णिमा पटेल, संतोष दुबे, संजय यादव, राजेष्वर सिंह, मुकेष झलरिया, एलेक्स कुजूर, सुधीर राणा, लियो नाग केरकेट्टा, वी. मिंज एवं अन्य उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47