Advertisement

टाईपदर ग्राम के लिफ्ट एरिगेशन कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

टाईपदर ग्राम के लिफ्ट एरिगेशन कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जगदलपुर/ जिले के ग्राम टाईपदर में जल संसाधन विभाग द्वारा गणेश बहार नाला में स्थापित स्टाप डेम और लिफ्ट एरिगेशन कार्य का गुरुवार को कलेक्टर विजय दयाराम के. ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से लिफ्ट एरिगेशन के कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट के सफल होने के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका जरूरी है। सिंचाई योजना से ग्रामीण को होने वाले लाभ का अवगत कराते हुए सिंचाई हेतु स्टोरेज टैंक से श्रमदान से नाली का निर्माण कर प्रशासन का विश्वास जीतने कहा, ताकि ग्रामीणों की मांगों पर अन्य विकास कार्य को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि इस लिफ्ट एरिगेशन से लाभान्वित सिंचित क्षेत्र में सभी हितग्राही नगदी फसल गन्ना की खेती कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

कलेक्टर ने कहा कि इस योजना के लिए वर्ष 2010 से बेगलुरू के प्रोफेसर डॉ पुनीत सिंह ने इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए अपना बहुमूल्य योगदान और स्वम का धन भी लगाया है इसके अलावा प्रशासन की ओर से आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। इतनी बड़ी लागत से बने प्रोजेक्ट का समुदाय बेहतर उपयोग कर आने वाली पीढ़ी के लिए संसाधन बनाने में सहयोग दें।

कलेक्टर ने टाईपदर के गणेश बहार नाला में स्थापित स्टाप डेम, लिफ्ट एरिगेशन के लिए स्थापित टरबाईन और स्टोरेज टैंक का अवलोकन कर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सुकमा और जशपुर जिले में स्थापित लिफ्ट एरिगेशन के कार्य के समान गति देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, जल संसाधन विभाग के श्री रिछारिया,जनपद सीईओ अमित भाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्ञात हो कि लगभग 6 करोड़ की लागत से बन रहे इस योजना से ग्राम टाईपदर के 40 हेक्टेयर जमीन को सिंचित, गांव की पेयजल और लघु पन बिजली उत्पादन की कार्य योजना है। जिसमें टरबाइन स्थापना और अन्य निर्माण कार्य को गति दी गई है। पानी का स्टोरेज टैंक तक पहुंचाने वाली काम को पूर्ण कर जांच किया जा चुका है।

तिरिया को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास हेतु ग्रामीणों से चर्चा

कलेक्टर विजय अपने निरीक्षण दौरे में अचानक तिरिया के संगम स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से तिरिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में चर्चा किए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47