Advertisement

धान खरीदी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व व संबंधित अधिकारियों की ली गई समीक्षा बैठक

धान खरीदी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व व संबंधित अधिकारियों की ली गई समीक्षा बैठक

-रोस्टर बना कर रेवेन्यू ऑफिसर प्रतिदिन उपार्जन केंद्र में करायें अपनी उपस्थिति दर्ज- कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा धान खरीदी के संबंध में आज एनआईसी कक्ष में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक रखी गई थी। जिसमें समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, समिति प्रबंधक अपने-अपने जनपद पंचायत स्थित वीडियो कान्फ्रेंस रूम या स्वान कक्ष के माध्यम से जुड़े थे। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश के तहत ही धान खरीदी की जाये। इसके साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया कि रोस्टर बना कर रेवेन्यू ऑफिसर प्रतिदिन उपार्जन केंद्र में उपस्थिति दर्ज करायें। इसके साथ ही सभी रेवेन्यू ऑफिसर को निर्देशित किया गया कि धान उपार्जन केंद्र में सभी पंजी का अवलोकन करें एवं निरीक्षण पंजी में अनिवार्य रूप से टीप लिखे होना चाहिये। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी एसडीएम को को बैंक के साथ संबंध में स्थापित करने के लिए कहा ताकि धन विक्रय के पश्चात किसानों को राशि अन्तरण समय पर हो।
इसके पश्चात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में खाद्य अधिकारी विजय किरण द्वारा कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े सभी अधिकारियों को धान उपार्जन केंद्र में खरीदी की पूरी प्रक्रिया को क्रमवार विस्तार पूर्वक बताया गया।
एनआईसी कक्ष में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नोडल कोऑपरेटिव बैंक, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57