Advertisement

संघ कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर 16 जनवरी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगा अनुरोध ज्ञापन…

संघ कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर 16 जनवरी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगा अनुरोध ज्ञापन……..

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

अम्बिकापुर। संगठन के प्रांतीय निर्णय अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु अनुरोध ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन नवा रायपुर के नाम कलेक्टर को दिनांक 16 जनवरी 2024 को भोजनावकाश में सौंपा जावेगा। संघ के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव एवं जिला सचिव संजय कुमार ने बताया कि केन्द्र के कर्मचारियों को वर्तमान में 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि राज्य के कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रही है फलस्वरूप केन्द्र सरकार द्वारा जारी आदेश दिनांक से महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत की वृद्धि की जावें, सातवें वेतनमान का अंतिम 7वें किस्त की राशि पूर्व आदेश के अनुरूप तत्काल जारी किया जावे, अविभाजित मध्यप्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी किय जावे, लिपिक, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संवर्ग के वेतन विसंगति पर तत्काल निर्णय लिया जावे, अनियमित, दैनिक वेतन तथा कार्यभारित कर्मचारियों के नियमितिकरण संबंधी कार्यवाही निर्देश जारी किया जावे, सभी संवर्गों के कर्मचारियों का लंबित पदोन्नति प्रक्रिया हेतु पुनश्च निर्देश जारी किया जावे, सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सेवाकाल में चार स्तरीय वेतनमान जारी किया जावे, लिपिको के अनुकम्पा नियुक्ति में दिये गये शर्तों के पालन हेतु दक्षता परीक्षा 6 माह में आयोजित किये जाने संबंधी आदेश जारी जावे ताकि लिपिकों को यथाशीघ्र लाभ प्राप्त हो सके, कर्मचारी समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक निर्धारित समयावधि में किये जाने हेतु निर्देश पुनश्च जारी किया जावे, संघों को अविभाजित मध्यप्रदेश की भांति स्थाई मान्यता जारी किया जावे, स्थानीय समस्या हो तो जोड़ा जावे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05