Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके दरवाजे पर आ रही है – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके दरवाजे पर आ रही है – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव /विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव शहरी क्षेत्र नया ढाबा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। केन्द्र शासन की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं योजनाओं से लाभान्वित करने विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन आज नया ढाबा पहुंची। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र शासन की योजनाओं से आम जनता लाभान्वित हो रही है। हितग्राहियों को शिविर में लाभ मिला है। साथ ही जनसामान्य ने विभिन्न योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है और उसकी प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश में आस्था के मंदिर के साथ लोकतंत्र का मंदिर बन रहा है। यह हमारा गौरव है कि सनातन धर्म और 140 करोड़ लोगों का सपना 22 जनवरी 2024 को पूरा होगा और अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र शासन की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा आम जनता को मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित विभिन्न योजनाएं एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूरे देश में चल रहा है। गांव से लेकर शहरों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 15 नवम्बर से प्रारंभ किया गया है। राजनांदगांव में विभिन्न हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान, प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खाता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। सरकार आपके दरवाजे पर आ रही है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि विभिन्न विभाग शहरी क्षेत्रों के साथ ही अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे हैं और शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर नागरिकों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। 40 हजार ग्राम पंचायतों तक लगभग 1 करोड़ 25 लाख लोगों को मोदी की गारंटी योजना से लाभ मिला है। 35 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेहतर कार्य करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार अच्छी तरह चल रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रदेश में हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को 2 वर्ष का बोनस लगभग 3 हजार 700 करोड़ रूपए की राशि किसानों के खाते में डाल दी गई है और वादा पूरा किया गया है। किसानों के लिए 2100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने की योजना प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल में माताओं एवं बहनों को 12000 रूपए राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है तथा बजट में इसके लिए शासन द्वारा प्रावधान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी योजना का विस्तार करते हुए गांव-गांव में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए अभियान चलाया गया है। वादे को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए स्वीकृति दी गई है। उन्होंने सभी को देश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए संकल्प के साथ शपथ दिलाई। डॉ. सिंह बच्चों के अन्नप्राशन्न एवं गर्भवती माताओं के गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने केन्द्र शासन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में मकर संक्रांति के अवसर पर तिल के लड्डू एवं पतंग की सजावट विशेष रही। स्टॉल में सुपोषण परी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की रंगोली, छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं विभिन्न प्रकार की भाजियां एवं पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। वन विभाग के स्टॉल में कटहल, करौंदा, बेर, लहसुन, जीमिकंद के आचार तथा महुआ लड्डू, महुआ कुकीज एवं उड़द एवं मूंगदाल की बड़ी जैसे उत्पाद की बिक्री की गई। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के संबंध में जानकारी दी गई। जिसके तहत जनसामान्य को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, नि:शक्त पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के संबंध में जानकारी दी गई। आयुष विभाग के स्टॉल में आम जनता का इलाज किया गया तथा उन्हें होम्योपैथी दवाईयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इस दौरान नागरिकों ने बीपी, शुगर, ब्लड प्रेशर, खून, सिकल सेल, टीबी की जांच कराई। जनसामान्य ने आयुष्मान कार्ड बनाने एवं आधार कार्ड अपडेशन में विशेष रूझान दिखाया। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों ने अपने मन की बातें और अनुभव साझा किए। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति दी गई तथा नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, राजेन्द्र गोलछा, सचिन बघेल, अशोक चौधरी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम किशुन यदु, पार्षद शिव वर्मा, टोपेन्द्र सिंह, पारस वर्मा, गगन आईच, विजय राय, शरद सिन्हा, राजेन्द्र जैन रानू, कमलेश बंधे, सचिन दुरहारे, मुकेश बघेल, श्यामा सुखदेवे, राजूलाल टंडन, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47