Advertisement

सुवरतला में मुरम खनन कार्य जोरों पर

सुवरतला में मुरम खनन कार्य जोरों पर

लीज की आड़ में खुलेआम खनन व परिवहन

साजा – ब्लाक के ग्राम सुवरतला में विगत कई महीनों से मुरम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा हैं। मगर इस ओर ध्यान देने के लिए संबंधित विभाग के किसी भी अधिकारी को समय नहीं हैं। सुवरतला में हो रहें मुरम खनन व परिवहन के कार्य को तालाब बनाने के लिए अनुमति लिया गया हैं कहकर बेतहासा अनाफ शनाफ ढंग से खुदाई किया जा रहा है, खुदाई का कार्य भी नियमों को तांक पर रखकर किया जा रहा हैं। जिस पर जांच व कार्यवाही ना करना एक प्रकार से संरक्षण देना ही हैैं। विगत कई महीनों से इस मुरम खनन का गम्भीर मामला सामने आने पर भी खनिज, परिवहन, राजस्व व पंचायत सम्बन्धित सारे नियमों व कायदे कानून को आड़ में लेकर दिनदहाड़े मुरम खनन का गैरकानूनी कारोबार धड़ल्ले से जारी हैं। वही विभागीय अधिकारी इस अवैधानिक गतिविधि पर काफी मेहरबान नज़र आ रहे हैं।
विदित हो कि गाँव सुवरतला जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत गहिरा नवागांव का आश्रित ग्राम हैैं। जो मुरम गौण खनिज सम्पदा से परिपूर्ण हैैं। जहां गैरकानूनी ढंग से जेसीबी मशीन से मुरम का अवैध खनन किया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल गाँव मे तालाब के समीप बेतरतीब रूप से मुरम खनन का कार्य किया जा रहा है, जिससे राहगीरों सहित क्षेत्रवासी दहशत में है। विगत कई महीनों से जारी मुरम खनन को कई वाहनों के माध्यम से विभिन्न जगहों पर परिवहन कर पहुंचाया जा रहा हैं। वही मौके स्थल पर जेसीबी सहित हाइवा लगातार दिनभर दिखाई पड़ रहे है, वहीं मुरम गाड़ियां साजा मुख्यालय से दिन के उजाले मे आना जाना कर रही हैं, जिस पर ब्लाक सहित जिला के किसी भी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही अब तक नहीं किया गया। दिन में गाड़ियां गुजरती हैं जिसके बावजूद शासन-प्रशासन के जिम्मेदार आला अफसर कुम्भकर्ण की नींद में सोए नज़र आ रहे हैं।
ज्ञात हो कि ग्राम सुवरतला क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक ईश्वर साहू के गृहग्राम के समीप स्थित है। विगत दिनों विधायक ने जनपद पंचायत साजा समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें अवैध कार्यों पर कार्यवाही कर बंद कराने की बात कहीं हैं, जिस पर अमल होता नहीं दिख रहा है, वही जब से चुनावी आचार संहिता खत्म हुई है तब से लगातार मुरम माफियाओं द्वारा क्षेत्र की खनिज संपदा चोरी कर लुटा जा रहा है जिसमे शासन-प्रशासन की जवाबदारी एवं कार्यशैली पर सवालिया निशान उठ रहा हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

लीज व पास के नाम पर खेल – सुवरतला में चल रहें मुरम खनन में 7 जनवरी को जब स्थल पर जाकर पता किया गया तो वहां पर उपस्थित व्यक्ति द्वारा तालाब के नाम पर लीज लिया गया हैं बताया गया, मगर स्थल पर विभाग संबंधी कोई कागजात नहीं दिखाया गया और ना ही किसी हाईवा में रायल्टी पर्ची काटा गया था। वहीं आज 14 जनवरी को जब जाकर देखा गया तो भी खनन चालू था, कई हाईवा गाडियाँ सुवरतला से नवागांव गहिरा सड़क निर्माण में मुरम डालती मिली, तो कई हाईवा साजा की ओर मुरम ले जाती हुई दिखी। वहीं सड़क निर्माण में मुरम डाल रहे हाईवा के चालकों से रायल्टी पर्ची पूछा गया तो नहीं होना बताया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57