Advertisement

तातापानी महोत्सव के पहले दिन स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति

तातापानी महोत्सव के पहले दिन स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति

कार्यक्रमों में दिखी स्थानीय कला व संस्कृति की झलक

जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर कलाकारों का किया सम्मान

बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ का बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अपनी आदिम संस्कृति और परम्परा की अनूठी विरासत के लिए मशहूर है, इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिवस की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों एवं प्रदेश ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से जिले के विकास की झलक और पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 के विनर एवं अबुझमाड़ मलखंभ एंड स्पोर्टस अकादमी की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। मलखंभ अकादमी के खिलाड़ियों ने मलखंभ पर इंडियाज गॉट टैलेंट वाली अपनी प्रस्तुती से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी ने अपने सुरीली आवाज की जादू से दर्शकों मनमोहते हुए और अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ी लोकगीत के गायक सुनिल सोनी ने अपनी सुमधुर आवाज से छत्तीसगढ़ी लोकगीत के साथ बॉलीवुड गीतों से अपने अंदाज में पेश कर श्रोताओं के दिल में अपनी जगह बनायी। ऐतिहासिक संक्रांति परब तातापानी महोत्सव 2024 के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सुआ, कर्मा, गेड़ी, भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोहा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया।
जिला प्रशासन ने किया कलाकारों का सम्मान

तातापानी महोत्सव में अपने प्रदर्शन और कला से लोगों का मन मोह लेने वाले विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों का जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05