नैनीताल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में टीचर की कमी से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 3 सितंबर को कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने टीचर्स की पोस्टिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
यहां के सभी 9 टीचर पद खाली हैं। जबकि ग्रेजुएट लेवल के 5 पद भी खाली हैं। इसके अलावा कुछ विषयों की पढ़ाई गेस्ट और PTR टीचर्स के भरोसे चल रही है।अभिभावक संघ के अध्यक्ष की अगुवाई में छात्राओं ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाई। छात्राओं ने कहा कि जब स्कूल में शिक्षक ही नहीं होंगे, तो बेटियों का भविष्य कैसे संवरेगा। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से खाली पदों पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की।

















