Advertisement

युवक कांग्रेस रोजगार दो ,न्याय दो अभियान शुरु करेगी।

युवक कांग्रेस रोजगार दो ,न्याय दो अभियान शुरु करेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर/ देशभर में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ युवक कांग्रेस रोजगार दो ,न्याय दो अभियान शुरु करेगी। इसकी तैयारी के सिलसिले में युवक कांग्रेस सरगुजा की बैठक राजीव भवन में युंका प्रभारी नीरज तिवारी की उपस्थिति में हुई। बैठक के बाद रोजगार दो, न्याय दो का पोस्टर जारी किया गया।
युंका जिलाध्यक्ष विकल झा ने बताया रोज़गार दो न्याय दो एक ऐसा अभियान है , जिसमे भारतीय युवक कांग्रेस देश के आम युवा के साथ मिलकर सवाल केंद्र की मोदी सरकार से पूछ रही है , पिछले 10 साल में आपने युवाओं को उनका रोज़गार का अधिकार क्यों नहीं दिया.? रोज़गार का वादा केवल नारा में ही क्यों रह गया।
इस अभियान में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने ग्राम, वार्ड , नगर , शहर , ज़िला में युवाओं के बीच जाकर , युवक कांग्रेस के मोबाइल एप से या ऑफलाइन फार्म जमा करेंगे। बाइक रैली, नुक्कड़ सभा ,पंचायत चलो अभियान,पद यात्रा ,आंदोलन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा ।इसकी शुरुवात ब्लॉक , पंचायत ,विधानसभा , ज़िला और अंतिम मे लोकसभा स्तर में पांचहज़ार से अधिक युवाओं का सम्मेलन से समापन होगा ।बैठक में रजनीश सिंह, नीरज तिवारी, हिमांशु जायसवाल, प्रीतिका विश्वकर्मा, आमिर सोहेल, शुभम जायसवाल, हिमांशु अग्रवाल, विकास केशरी, शेख़ आसिफ़, आकाश अग्रहरी, वैभव पांडेय, नरेंद्र यादव, दीपक दूबे, आदि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57