जिले के कुल 439 ग्राम पंचायतों में हुआ शिविर का आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा – अब शहरी क्षेत्रों में पहुंचेंगे एलईडी वाहन, नगर निगम अम्बिकापुर में विभिन्न वार्डों में 19 जनवरी से होगा शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जिले के कुल 439 ग्राम पंचायतों में हुआ शिविर का आयोजन

2 लाख से अधिक लोगों को मिली योजनाओं की जानकारी, जनहितैषी योजनाओं से जुड़े लोग, 1 लाख से ज्यादा को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ

अंबिकापुर / विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के ग्राम पंचायतों में शिविर सम्पन्न हुए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में निर्धारित रुट एवं तिथि के अनुसार कुल 439 ग्राम पंचायतों में “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी“ पहुंची। सभी शिविरों में कुल 2 लाख 72 हजार 793 लोगों को योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोगों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जिसमें 1554 सुरक्षा बीमा योजना, 1066 जीवन ज्योति बीमा योजना हेतु आवेदन प्राप्त हुए। वहीं इन शिविरों में हेल्थ कैम्प का भी आयोजन कर लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायी गई। हेल्थ कैम्प में कुल 1,02,111 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाया, जिसमें 94960 लोगों ने टीबी जांच, 35935 लोगों ने सिकलसेल जांच करवाया। शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 13999 लोगों ने गैस कनेक्शन हेतु आवेदन दिए। इसके साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न विभागीय योजनाओं के द्वारा भी हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत योजनाओं से लाभान्वित कुल 14,308 हितग्राहियों ने स्वयं आगे आकर योजनाओं के माध्यम से जीवन मे आए बदलाव से सभी को अवगत कराया।