Advertisement

नगरीय निकायों में 19 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

नगरीय निकायों में 19 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

समस्याओं का होगा समाधान – हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरिया/ केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व पात्र हितग्राहियों को लाभ देने हेतु 19 जनवरी को नगर पालिका परिषद, बैकुण्ठपुर एवं नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक शिवपुर-चरचा के श्रमवीर स्टेडियम में सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तथा शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव महाविद्यालय, बैकुण्ठपुर में दोपहर दो बजे से सायं 6 बजे तक शिविर आयोजित की गई है। इस दौरान राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारी बैंक आदि के द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा साथ ही जरूरतमंदों को उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। वहीं आधार कार्ड, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास (शहरी), शौचालय निर्माण, शहरी नल-जल योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के लाभ के लिए हितग्राहियों से आवेदन भी पंजीकृत कराया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57