छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल रायपुर का किया औचक निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल रायपुर का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर/उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज यहां रायपुर के सेंट्रल जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से उन्होंने जेल की कार्य प्रणाली, कैदियों की व्यवस्था एवं उनके क्रियाकलाप की विस्तृत जानकारी ली तथा उसमें सुधार संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कैदी को अनावश्यक परेशान न किया जाए ना ही किसी कैदी का अनावश्यक पक्ष लिया जाए। उपमुख्यमंत्री जेल में परिरूध्द् दंडित बंदियो से उनके बैरको में जाकर वहां उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। गृहमंत्री ने जेल के कैदियों द्वारा संचालित उद्योगों, बुनाई उद्योग एवं प्रिंटिंग प्रेस का भी निरीक्षण किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गृहमंत्री ने 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के सभी जेलों में पर्व आयोजित कर मिठाई वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जेल के विडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष एवं जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा अधिकारियों से दवाई की पर्याप्त उपलब्धता एवं उनके खानपान के बारे में पूछा। उन्होंने जेल के सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर डी. आई. जी. जेल एस. एस. तिग्गा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!