Advertisement

राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चिन्हित रामगढ़ में होगा भव्य कार्यक्रम

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव, जिला और विकासखण्ड स्तर पर भी गरिमामय आयोजन की तैयारियां शुरू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर/ 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-समारोह के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजन किए जाने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के अवसर पर राज्य भर में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चिन्हित स्थल रामगढ़, उदयपुर जिला सरगुजा में 22 जनवरी को लाईटनिंग, दीप प्रज्जवलन, दीपदान, मानस मंडलियों का मानस गायन एवं अन्य भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध श्री तेजस शेखर वनमण्डलाधिकारी जिला सरगुजा को नोडल अधिकारी एवं श्री बी आर खाण्डे, अनुविभागिय अधिकारी (रा.) उदयपुर, श्री वेद प्रकाश गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर तथा श्री मोहन साहू, पर्यटन अधिकारी (प्रभारी राम वनगमन) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है । साथ ही जिला अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के आयोजन में नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, ट्रस्ट, मंदिर समितियों की भागीदारी भी रहेगी। आयोजन में प्रत्येक जिला, विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है। नगरीय निकायों ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों मे प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। कार्यक्रम की रूप रेखा अनुसार प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से एक मंदिर में 22 जनवरी 2024 को दीप प्रज्जवलन,दीपदान एवं लाइटिंग व्यवस्था किया जानी है। उक्त मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के 5 मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन किया जायेगा। उसी तरह प्रत्येक जिला मुख्यालयों में भी एक मंदिर में भव्य आयोजन किया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57