Advertisement

कलेक्टर पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता स्वयं चखकर देखी

कलेक्टर पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता स्वयं चखकर देखी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर/ कलेक्टर विलास भोस्कर ने बुधवार को अजिरमा स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों से बात की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीधे आश्रम के बुजुर्गजनों से ही सुविधाओं पर फीडबैक लिया। इस दौरान बुजुर्गजनों ने कलेक्टर को अपना परिचय दिया और अपना अनुभव भी बताया। बुजुर्ग श्री ब्रह्मप्रकाश कसेरा एवं श्री जगदीश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने जन सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए मेडिकल कॉलेज को अपने देहदान किया है जिसपर कलेक्टर ने उनके इस जज्बे की सराहना की।
कलेक्टर भोस्कर ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर शौचालय में आवश्यक सुधार कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। इसी तरह वृद्धाश्रम में सुविधाओं का विस्तार करते हुए छत सुधार के कार्य, स्वच्छ पेयजल हेतु आरओ फिल्टर लगाने, चैनल गेट सुधार आदि कार्य कराने सीईओ जनपद पंचायत द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गजनों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता स्वयं चखकर देखी। उन्होंने वृद्धाश्रम में कार्यरत सभी कर्मियों से कहा कि यहां प्रशासन ही बुजुर्गजनों को परिवार है। उम्र के इस पड़ाव पर बुजुर्गजनों से संवेदनशीलता से पेश आएं जिससे उन्हें किसी तरह की तकलीफ ना हो। इस दौरान बुजुर्गजनों को शाल एवं श्री फल भेंट किए गए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57