Advertisement

अंबिकापुर : मतदान केंद्रों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं त्रुटि सुधार के कार्यों का किया निरीक्षण

अंबिकापुर : मतदान केंद्रों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं त्रुटि सुधार के कार्यों का किया निरीक्षण

अंबिकापुर/ संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र ने गुरुवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, मृत, अनुपस्थित, स्थानांतरित लोगों के नाम विलोपित किए जाने और संशोधन की कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान संभागायुक्त चुरेंद्र ने शासकीय प्राशमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला नमनाकला स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 121,122, 123, 124, शासकीय कन्या महाविद्यालय स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 125, 126, 127, प्राथमिक शाला मणिपुर मतदान केंद्र क्रमांक 128,129,130, बटवाही मतदान केन्द्र क्रमांक 143, सायरराई मतदान केन्द्र क्रमांक 153, रघुनाथपुर मतदान केन्द्र क्रमांक 154, दर्रीडीह मतदान केन्द्र क्रमांक 155, लालमाटी मतदान केन्द्र क्रमांक 159 का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं द्वारा फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने के लिए फार्म-7 भरे जाने तथा फोटो परिचय पत्र में त्रुटि सुधार, डुप्लीकेट परिचय पत्र, एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित करने के लिए फार्म-08 भरे जाने की प्रक्रिया जारी है। मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारी एवं नियुक्त अभिहित अधिकारी द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्र में दावा आपत्ति 22 जनवरी 2024 तक मतदान केन्द्र में स्वीकार किये जा रहे हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं त्रुटि सुधार हेतु फार्म-6, 7 एवं 8 ऑनलाईन मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर अथवा https://www.nvsp.in/ में लॉग-इन कर भरा जा सकता है।
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर 6 जनवरी शनिवार को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया गया है। मतदाता सूची का 06 जनवरी 2024 को प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य 22 जनवरी 2024 तक किया जायेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 को किया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57