Advertisement

नगर निगम आयुक्त ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों के साथ मिलकर किया श्रमदान

नगर निगम आयुक्त ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों के साथ मिलकर किया श्रमदान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo


अंबिकापुर / कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के निर्देशन प्रमुख धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान जारी है। गुरुवार सुबह नगर निगम आयुक्त अभिषेक ने स्वयं पूर्व सांसद कमलभान सिंह, ललन प्रताप सिंह, नगर निगम पार्षद मधुसूदन शुक्ला, पार्षद रमेश जायसवाल, पार्षद श्रीमती मंजुषा भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जनसहयोग से मंदिरों की सफाई की। इस दौरान श्रमदान कर पुराना बस स्टैंड निगम डिपो के पास स्थित श्री कृष्ण मन्दिर, श्री राम मन्दिर में सफाई कार्य किया गया। स्थानीय वार्डवासी उत्साह के साथ मंदिरों की सफाई में जुटे।
बता दें आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छ तीर्थ अभियान“ का आगाज किया है। धार्मिक व पवित्र स्थलों को साफ और कचरा मुक्त रखने, मंदिरों और प्रमुख तीर्थ स्थलों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत देशभर में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान के द्वारा मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सफाई किया जाना है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57