Advertisement

22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-समारोह के मद्देनजर जिले में भी होंगे विभिन्न कार्यक्रम

22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-समारोह के मद्देनजर जिले में भी होंगे विभिन्न कार्यक्रम

अंबिकापुर / 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-समारोह के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजन किए जाने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, ट्रस्ट, मंदिर समितियों की भागीदारी भी रहेगी। आयोजन में प्रत्येक जिला, विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है। नगरीय निकायों ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों मे प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर विलास भोस्कर ने गुरूवार को रामगढ़ पहुंचकर 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-समारोह के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश अनुरूप कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चिन्हित स्थल रामगढ़ में 22 जनवरी को दीप प्रज्जवलन, दीपदान, मानस मंडलियों का मानस गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित आनंद मेला, प्रकाश व्यवस्था आदि का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री भोस्कर ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सौंपे गये दायित्वों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। स्थल की साफ-सफाई, विभागीय स्टॉल, आनंद मेला का आयोजन, सहित भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम पर कलेक्टर ने विभागों को निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57