Advertisement

संभागायुक्त चुरेन्द्र ने सम्भाग के समस्त जिले के कलेक्टरों की ली बैठक

संभागायुक्त चुरेन्द्र ने सम्भाग के समस्त जिले के कलेक्टरों की ली बैठक

धान खरीदी की वर्तमान स्थिति, उपार्जन केंद्रों में उठाव की स्थिती, अवैध धान पर कार्रवाई, बारदानों की उपलब्धता, रकबा समर्पण के सम्बन्ध में ली गई जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धान खरीदी के अंतिम दिनों में सतर्कता से करें कार्य, सूचना तंत्र मजबूत रखें, कोचियों- बिचौलियों पर हो सतत कार्रवाई-संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र

अंबिकापुर/ धान उठाव एवं कस्टम मीलिंग के सम्बन्ध में गुरुवार को सरगुजा संभागायुक्त जी.आर. चुरेन्द्र ने जिला कलेक्टरेट स्थित एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्भाग के समस्त जिलों सरगुजा, कोरिया, एमसीबी, सूरजपुर, जशपुर एवं बलरामपुर के कलेक्टरों सहित सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बैठक में संभागायुक्त चुरेन्द्र ने कहा कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी के अंतिम दिनों में सभी जिले सतर्कता के साथ कार्य करें। अंतिम दिनों में कोचिए-बिचौलिए अधिक सक्रिय हो जाते हैं, अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें और सतत कार्रवाई करें। इस दौरान उन्होंने जिलेवार सभी कलेक्टरों से खरीदी केंद्रों में शेष दिनों में धान आवक की स्थिति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने खरीदी केंद्रों से धान के उठाव की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि अवैध धान आवक पर भी निगरानी रखें, मुख्य रूप से सीमावर्ती राज्यों में सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता है, इस हेतु टीम गठित कर चेकपोस्ट में जांच कराएं। खरीदी केंद्रों में भौतिक सत्यापन हेतु जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं और सप्ताहवार जांच कराएं। उन्होंने बैठक में जिलों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता , धान विक्रय करने वाले किसानों द्वारा रकबा समर्पण की स्थिति, नागरिक आपूर्ति निगम एवं भारतीय खाद्य निगम में कस्टम मिलिंग चावल जमा की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने जिले में कृषि उपज मंडी समितियों की व्यवस्था को बेहतर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57