छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता-आधार सीडिंग का अंतिम मौका

छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता-आधार सीडिंग का अंतिम मौका

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छात्र 22 जनवरी तक करा सकेंगे आधार सीडिंग

रायपुर / अपने बैंक खाते को आधार नम्बर से लिंक कराने से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को आधार सीडिंग का अंतिम मौका दिया जा रहा है। विद्यार्थियों हेतु बैंक खातों को अपने आधार नम्बर से लिंक कराने की अंतिम तिथि 22 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। आधार सीडिंग के बाद ही विद्यार्थी छात्रवृत्ति की राशि अपने बैंक खातों से निकाल सकेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिले के आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि महाविद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति देने की योजना संचालित की जा रही है। पिछले वर्ष कई विद्यार्थियों के बैंक खाते उनके आधार नम्बरों से लिंक नहीं थे, इसलिए उनकी छात्रवृत्ति राशि का आहरण नहीं हो सका था। ऐसे सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने के लिए अंतिम मौका देकर बैंक खाते को अपने आधार नम्बर से लिंक कराने के निर्देंश जारी किए गए है। छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए 22 जनवरी 2024 तक पोर्टल पुनः खोला गया है। विद्यार्थी आधार सीडिंग कराकर अपने संस्था प्रमुख को सूचित करेंगे। संस्था प्रमुख द्वारा आदिवासी विकास विभाग के जिला कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराने पर छात्रवृत्ति की राशि का आहरण कर विद्यार्थियों के खाते में जमा की जाएगी। निर्धारित तिथि 22 जनवरी तक आधार सीडिंग नहीं करवाने पर विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। सहायक आयुक्त ने सभी संस्था प्रमुखों को भी निर्देश दिए हैं कि अपने विद्यार्थियों की आधार सीडिंग प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करें।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!