अभिजीत आनंद ने IIT धनबाद से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में पढ़ाई की। उसके बाद करीब साढ़े 8 साल कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। 2021 में भारत लौटने के बाद उन्होंने 20 शहरों और 12 राज्यों में जाकर करीब 10,000 लोगों, कैफे के मालिकों और किसानों से बात कर कॉफी मार्केट को समझा।
उन्होंने नौकरी छोड़कर 2022 में अपना पहला कॉफी आउटलेट abCoffee शुरू किया। यह आउटलेट मुंबई के वर्सोवा में खोला गया। इस काम में शुरुआती खर्च करीब 13 लाख रुपए था जो उन्होंने अपनी बचत किए पैसों से भरा।
abCoffee का मॉडल बड़े, महंगे कैफे के बजाय छोटे आउटलेट्स पर आधारित है, जिससे किराया और इंटीरियर जैसी लागत कम रखी जा सके। कंपनी के कॉफी या ड्रिंक्स की कीमतें 119–209 रुपए के बीच है।

















