Advertisement

पीएम जनमन योजनाः रोशन हो रहे जिले के 558 पहाड़ी कोरवा परिवार

पीएम जनमन योजनाः रोशन हो रहे जिले के 558 पहाड़ी कोरवा परिवार, विद्युतीकरण हेतु कुल 4.80 करोड़ रुपए के 32 वितरण ट्रांसफार्मर की मिली स्वीकृति

अंबिकापुर/ पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी बसाहटों को रोशन करने के उद्देश्य से पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना के तहत विद्युतविहीन क्षेत्रों को रोशन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के कुल 558 पहाड़ी कोरवा परिवारों को योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे ये परिवार विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। पीएम जनमन योजना के तहत जिले में विद्युतीकरण हेतु 4.80 करोड़ राशि स्वीकृत हुई है। जिसमें 11 के.व्ही. लाईन 52.15 कि.मी. निम्नदाब लाईन 84.00 कि.मी. वितरण केन्द्र 32 नग स्थापित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में सुधार करने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना में 9 केन्द्रीय मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों जैसे पक्का आवास, विद्युतीकरण, सड़क, पेयजल आदि के क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्राप्त जानकारी अनुसार योजनांतर्गत विकासखण्ड अम्बिकापुर के 17 परिवारों को 2.79 किमी के निम्नदाब लाईन, विकासखण्ड बतौली के 177 परिवारों को 11 केव्ही लाइन के 10.5 किमी एवं निम्नदाब लाईन के 22.993 किमी हेतु 08 वितरण ट्रांसफार्मर, विकासखण्ड लखनपुर के 106 परिवारों को 11 केव्ही लाइन के 9.02 किमी एवं निम्नदाब लाईन के 14.83 किमी हेतु 08 वितरण ट्रांसफार्मर, विकासखण्ड लुण्ड्रा के 136 परिवारों को 11 केव्ही लाइन के 13 किमी एवं निम्नदाब लाईन के 25.165 किमी हेतु 08 वितरण ट्रांसफार्मर, विकासखण्ड मैनपाट के 107 परिवारों को 11 केव्ही लाइन के 19.5 किमी एवं निम्नदाब लाईन के 16 किमी हेतु 06 वितरण ट्रांसफार्मर, विकासखण्ड सीतापुर के 01 परिवार को निम्नदाब लाईन के 0.7 किमी, विकासखण्ड उदयपुर के 14 परिवारों को 11 केव्ही लाइन के 0.122 किमी एवं निम्नदाब लाईन के 1.9 किमी हेतु 02 वितरण ट्रांसफार्मर की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57