Advertisement

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर जिले के लोगों में अभूतपूर्व उल्लास व उमंग की लहर व्याप्त

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर जिले के लोगों में अभूतपूर्व उल्लास व उमंग की लहर व्याप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा /पावन नगरी अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का आयोजन 22 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राज्य शासन की मंशा अनुरूप जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर वृहद स्तर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 22 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के बुधवारी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 09 बजे से ही रामायण मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बुधवारी के श्री राम जानकी मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए नगर निगम अपर आयुक्त को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए विकासखण्डों के जनपद पंचायत सीईओ को दायित्व सौंपे गए है। कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, साउण्ड सिस्टम, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा है कि 22 जनवरी को उपरोक्त आयोजन में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से कम से कम ऐसे एक प्रतिष्ठित मंदिर में दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाइटिंग व्यवस्था किया जाए। उक्त मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित किया जाए।
मंदिरों में की गई है आकर्षक लाइटिंग और साफ सफाई –
14 जनवरी से ही मंदिरों में साफ सफाई की जा रही है। तथा आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई। गांव-गांव में प्रभात फेरी, राम रामधुनी, संकीर्तन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा स्वागत की तैयारी की जा रही है। इस दौरान शोभा यात्रा, बाइक रैली व झांकी भी निकाली जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57