Advertisement

श्री राममय हुआ कोरबा नगर,भक्ति रस से सराबोर हुए लोग

मंदिर,चौक चौराहों को आकर्षक रूप से किया गया सुसज्जित

कोरबा /पवित्र धाम अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का प्रभाव कोरबा नगर के लोगों पर छाया हुआ है. पूरा नगर श्रीराम की भक्ति में सराबोर है। मंदिर, चौक, चौराहों तथा गलियों को भी तोरण, ध्वज व केसरिया झण्डियों से सजाया गया है। बच्चे युवा, वृद्ध हर वर्ग के लोगों में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह और उमंग है।

आईटीआई चौक से लेकर बालाजी मंदिर होते हुए भी ओम फ्लेट, बैगनडभार, राजस्व कालोनी,हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तहसील चौक, कोसावाडी आदि बस्ती और गलियों को ध्वज, तोरण, स्वागत द्वार बना कर सजाया गया है। हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी तथा कोसाबाड़ी चौक को ध्वज,केसरिया झंडे से सजाया गया है। मंदिर में आज सुबह से भक्ति गीत,भजन गाये जा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक, घंटाघर चौराहा, बुधवारी चौक,श्री राम जानकी मंदिर, ट्रांसपोर्ट नगर, सुनालिया चौक, पुराना बस स्टैंड, सप्तदेव मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर सीतामढ़ी आदि मंदिरों चौक, चौराहों, सड़कों और गलियों को श्रीराम के छायाचित्रों, ध्वजाओ, केसरिया झंडों के द्वारा सजाया गया है। नगर बच्चों के द्वारा श्रीराम, सीता,लक्ष्मण, हनुमान के रूप में आकर्षक झांकियां निकाली गई। इसके साथ ही श्री राम भक्तों के द्वारा श्री राम महोत्सव को लेकर मोटर सायकिल जागरूकता रैली निकाली गई। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर, मोहल्ले में बस्तियों में विशेष तौर पर पूजन करने भोग वितरण आदि की तैयारी कर ली गयी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ऑन लाइन प्रसारण के लिए प्रोजेक्टर, टी व्ही आदि लगाए गए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57